प्रतापगढ़
अवैध तमंचा लगाकर फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर शेयर करना युवक को पड़ा मंहगा
पुलिस ने विधिक कार्यवाही के बाद भेजा जेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बाघराय प्रतापगढ़: बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव के सुरेंद्र कुमार सेन 20 वर्ष पुत्र राम किशुन ने एक शादी में अपने ही साथी से फोटो खिंचवा कर बीते 26 मई को फेसबुक पर शेयर किया था। इसकी भनक लगते ही बाघराय थाने के उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने बढईपुर नहर के पास से एक तमंचा देशी 12 बोर के साथ युवक सुरेंद्र कुमार सेन को गिरफ्तार कर लिया इसके बाद विधिक कार्यवाही करने के बाद सुरेंद्र कुमार सेन को जेल भेज दिया गया।




