कला-साहित्य

असल मज़ा तो शह-मात ही है,,

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

न कर गुरूर, अभी शुरुआत ही है
असल मज़ा तो‌ ‘शह-मात’ ही है !!

वैसे आना-जाना है उसका ख्वाबों में
मगर अहमियत तो मुलाक़ात ही है !!

कहो कौन किसका गुनाहगार है यहां
मगर बदनाम तो ये ‘हालात’ ही है !!

नहीं मायने कैसी भी इन ‘दूरियों’ के
पढ़ने एक दूसरे के ‘जज्बात’ ही हैं !!

“मनसी” वो दुनिया कब की खो गई
यहां अब तो‌ रोशनी में भी रात ही है !!

नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ , उत्तर प्रदेश

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button