कला-साहित्य

दुनिया है तलवार दुधारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सीख ले दुनियादारी निर्मल
जंग पड़ी है सारी निर्मल।

दुनिया वालों से क्या बतलाना
अपनी हर लाचारी निर्मल।

संभल के रहना पल-प्रतिपल
दुनिया है तलवार दुधारी निर्मल।

मन में है विश्वास तो इक दिन
जीतेगा तू बाजी हारी निर्मल ।

नोच खाने को सब आतुर हैं
मत रख सबसे यारी निर्मल।

खा जाएगी तुझको इक दिन
सच बोलने की बीमारी निर्मल।

बहकावे में आ के पागल मत बन
खुद में रख थोड़ी होशियारी निर्मल।

आशीष तिवारी निर्मल
रीवा मध्य प्रदेश
8602929616

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button