कला-साहित्य

प्रणय

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अब इच्छा ऐसी होती

मैं तुझमें ही रम जाऊं,

सात फेरों के बंधन में

बंध के मस्त मगन जाऊं।

मधुर स्वरों की तान बुना

सुख सपनो को है चुना

राधा और श्याम के जैसे,

बंसी की धुन को है सुना

रात सितारों से मिलने को,

साथ में  नील गगन जाऊँ।

नीव हमारी बनी हुई है,

श्रद्धा और विश्वास से,

घर मंदिर सा पावन होगा,

प्रेम के एक एहसास से।

दीपक की बाती बनकर,

उजियारों के संग जाऊँ।

सात वचन की सीमा है,

सात सुरों का बंधन है,

नेह हमारा बना रहेगा,

प्रणय का निवेदन है।

सीप के अंदर मोती सा,

सागर में कण-कण जाऊँ।

ख्वाबों को साकार करेंगे,

बाधाओं को पार करेंगे,

आधा तेरा आधा मेरा,

से जीवन स्वीकार करेंगे।

तू मुझमें और मैं तुझमें रह

चिन्ह मिलन का बन जाऊँ।

प्रणाली श्रीवास्तव

सहडोल-मध्य प्रदेश 98314 86350

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button