कला-साहित्य
आओ A, B, C, D गायें

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
A, B, C, D आ भी जाओ |
मुझको भी पढ़ना सिखलाओ|
E, F, G, से मेल करा दो |
चालू अपना खेल करा दो |
H, I, J, K साथ चलेंगे |
L, M, N से बात करेंगे|
O, P, Q का साथ जरूरी |
इनके बिन है रेल अधूरी |
R, S, T का रूट किधर से |
आओ पूछें मैडम सर से |
U, V, W अगला जक्शन |
जोड़े रहो तुम यह कनक्शन |
X, Y से तुम पहुँचो ज़ेड Z
तुम्हें मिलेंगे स्वीटी ब्रेड |
ब्रेड टेस्टी हम सब खायें |
A to Z फिर से दोहरायें |
कहानीकार
इक़बाल अहमद
बदायूँ (उत्तर प्रदेश)
सर्वाधिकार सुरक्षित 7983101343




