सैर सपाटा

आपका मन मोह लेंगे कुमाऊं के ये खूबसूरत हिल स्टेशन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भारत में घूमने के लिए देवभूमि उत्तराखंड बेस्ट माना जाता है। यहां का प्राकृतिक व शांत नजारा किसी का भी दिल आसानी से जीतने का काम करता है। मगर आज हम आपके यहां के कुमाऊं मंडल के बारे बताएंगे। हो सकता है कि आपने इसके बारे में कम सुना होगा। असल में, उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल दो भाग है। वहीं कुमाऊं की खूबसूरत जगहें किसी का भी ध्यान अपनी ओर आसानी से खींच सकती है। यह ऐतिहासिक दृष्टि व घूमने के लिए पर्यटकों द्वारा बेहद मशहूर है। ऐसे में आप अगर दोस्तों, फैमिली के साथ गर्मियों में कही घूमने की सोच रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुमाऊं की खास जगहों के बारे में बताते हैं…

रानीखेत

रानीखेत बेहद खूबसूरत व प्राकृतिक नजारों से भरा पहा़ड़ी स्थल है। माना जाता है कि कुमाऊं की रानी पद्मिनी को यह हिल स्टेशन बहुत ज्यादा पसंद था। इसलिए राजा सुधार्देव ने अपनी रानी पद्मिनी के लिए इसी जगह पर रानीखेत नाम से महल बनवाया। मगर अब वो महल अपना अस्तित्व खो चुका है। रानीखेत में आप झूला देवी मंदिर के दर्शन करने के साथ ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

नैनीताल

पर्यटकों द्वारा घूमने के लिए नैनीताल एक फेमस टूरिस्‍ट स्पॉट है। यहां पर परिवार, दोस्तों के साथ प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही   नैनी झील और नैना देवी मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप नैनीताल के ठंडे व सुहावने मौसम में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।

मुनस्यारी

बर्फीली पहाड़ियों से ढका मुनस्यारी पर्यटकों द्वारा ‘मिनी कश्मीर’ के नाम से मशहूर है। यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां पर हर साल गर्मियों की छुट्टियां बीताने भारी मात्रा में लोग आते हैं। यहां की ऊंची बर्फीली पहाड़ियां और पंचाचूली पहाड़ का खूबसूरत नजारा किसी का भी दिल जीत लेगा। ट्रैकिंग के शौकीन यहां पर ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button