सैर सपाटा

सर्दियों की छुट्टियों में जाएं भारत की इन खूबसूरत जगहों पर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शहरों में बढ़ती प्रदूषण की समस्या से लोग परेशान हैं। भारत के कई शहरों में लोग प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। अगर आप भी शहर के प्रदूषण से परेशान हो गए हैं और कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां की हवा बिल्कुल शुद्ध है और सर्दियों को छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आईए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में…

आईजोल

भारत में मिजोरम का आइजोल सबसे शुद्ध हवा वाले शहरों में से एक है। आप यहां पर सर्दियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस खूबसूरत जगह पर आप बहुत कम खर्च कर यहां की सुंदरता देख सकते हैं। आईजोल में घूमने वाली कई खूबसूरत जगहें हैं जहां पर घूम सकते हैं। आईजोल में खावंगलांग वन्यजीव अभ्यारण्य, वानत्वांग वाटरफॉल्स, तामडील झील, बुर्रा बाज़ार, मिज़ोरम स्टेट म्यूज़ियम, डर्टलांग पहाड़ियां, रेइक हेरिटेज गांव बेहद सुंदर हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं।

कोयम्बटूर

तमिलनाडु के कोयम्बटूर की हवा भी बिल्कुल शुद्ध है। इस शहर को दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। यहां पर घूमने वाली कई जगहें हैं। पश्चिमी घाट पर 500 फीट की ऊंचाई पर मरुधमलाई मंदिर स्थित है जो प्रमुख है। इसके साथ ही कोयम्बटूर में आदियोगी शिव स्टेचू, वैदेही फॉल्स, कोवई कोंडट्टाम, पेरूर पाटेश्वरर मंदिर, सिरुवानी झरना पर घूमने जा सकते हैं।

दावणगेरे

कर्नाटक में दावणगेरे स्थित है। यह शहर प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के मशहूर है। भारत की सबसे शुद्ध हवा वाली जगहों में यह शहर शामिल है। यहां पर कुंडुवाड़ा केरे, ईश्वर मंदिर, बाथी गुड्डा, बेतुर और बागली जैसी जगहों पर जा घूमने जा सकते हैं।

अमरावती

आंध्र प्रदेश का अमरावती अपनी प्राकृति सुंदरता के लिए मशहूर हैं। यहां पर प्रमुख तीर्थ स्थल और विरासत भवन प्रसिद्ध हैं। यहां पर भीम कुण्ड, अम्बादेवी मंदिर, हरिकेन प्वॉइंट, छत्री तालाब, वडाली तालाब और सतीधाम मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का मजा ले सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button