गोंडा

आयुक्त ने किया राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा । आज बुधवार को मंडलायुक्त एम.पी. अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्व अभिलेखागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की नकल लेने के लिए प्रतिदिन आने वाले आवेदन वाले बाक्स को चेक किया तथा संबंधित बाबू पूराने अभिलेखों के रख-रखाव से विस्तृत जानकारी लेते हुए सख्त निर्देश दिये हैं कि अभिलेखों के रख-रखाव व आवेदकों को नकल जारी करने में किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी ना होने पाये अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। अभिलेखों के रखरखाव पर विशेष ध्यान ध्यान रखा जाय। ताकि पुराने अभिलेख खराब ना होने पाये। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सहित विभाग से संबंधित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button