बॉलीवुड गपसप

आर्यन खान ने छब्ठ से किया वादा, कहा-गरीबों की मदद करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड के बादशाह का बेटा आर्यन खान इन दिनों सलाखों के पीछे सजा काट रहा है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर 20 अक्टूबर को फैसला सुनाया जाएगा। लेकिन, इन दिनों से जेल में आर्यन खान की काउंसलिंग की जा रही है। आर्यन ने पिछले दिनों अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात की इस दौरान वो फूट-फूट कर रो रहे थे। वहीं अब खबर आ रही है कि आर्यन ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों से कहा है कि जेल से बाहर आने के बाद वो गरीबों की मदद करेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने अपनी टीम के साथ हाल ही में आर्यन खान की काउंसलिंग की थी। इस दौरान आर्यन ने उनसे कहा कि जेल से बाहर निकलने के बाद वो गरीबों और कमजोरों की मदद करेंगे। काउंसलिंग सेशन में आर्यन ने ये भी वादा किया कि वो अब कभी कुछ गलत नहीं करेंगे जिसकी वजह से वो चर्चा में आएं। इसके साथ ही आर्यन ने कहा, श्मैं एक दिन ऐसा कुछ जरूर करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान को जेल में नंबर छ956 मिला है। दरअसल जेल में किसी को भी नाम से नहीं बल्कि उसके नंबर से ही बुलाया जाता है, ऐसे में आर्यन खान को भी उनका कैदी नंबर मिल गया है। वहीं जेल में आर्यन खान को उनके घर से 4500 रुपए मनी आर्डर आए हैं, जिससे वो कैंटीन से अपना मन पसंद खाना सकते हैं। इससे पहले कुछ वेबसाइट्स ने दावा किया कि आर्यन जेल में सिर्फ बिस्कुट खा रहे हैं, उन्हें जेल का खाना पसंद नहीं आ रहा। वहीं ये भी दावा किया गया कि आर्यन को जेल का टॉयलेट काफी गंदा लग रहा है तो वो इसलिए भी खाना नहीं खा रहे कि उन्हें बार-बार वॉशरूम ना जाना पड़े। कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आर्यन खान को अब बाकी कैदियों के साथ सामान्य सेल में शिफ्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button