बॉलीवुड गपसप

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज का आखिरी गाना अधूरा इस दिन होगा रिलीज, पोस्टर देखकर इमोशनल हुए फैंस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला के देहांत ने उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी को हमेशा के लिए तोड़ दिया। फैंस आज भी सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को साथ देखना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही फैंस ने गुहार लगाई थी कि मेकर्स को सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का आखिरी गाना रिलीज कर देना चाहिए। अब सिडनाज के फैंस के आखरी बार ये जोड़ी एक म्यूजिक एल्बम के जरिए साथ दिखेगी। जिसे सिद्धार्थ ने मौत से कुछ दिन पहले शूट किया था। मेकर्स ने इस सॉन्ग का नाम ‘अधूरा’ रखा है। जिसका हाल ही ट्विटर पर ऐलान किया हुआ था। इसके बाद फैंस के बीच इस गाने से जुड़ी हर अपडेट के बारे जानने की उत्सुकता बढ़ गई थी। अब इस गाने का पोस्टर रिलीज हो गया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्टर के ऊपर लिखा है ‘अधूरा३एक अधूरा गाना, एक अधूरी कहानी।’ सिडनाज का गाना 21 अक्टूबर को रिलीज होगा। आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही ‘अधूरा’ गाने के पोस्टर को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। खास बात है कि इस गाने में आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज एक साथ मस्ती और रोमांस करते हुए नजर आएंगे। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला जब बिग बॉस के घर से बाहर निकले तो अक्सर सोशल मीडिया पर सिडनाज ट्रेंड करता रहता था। इस म्यूजिक वीडियो को शेयर करने वाली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानीमानी सिंगर श्रेया घोषाल हैं। कुछ समय पहले ही श्रेया घोषाल ने अधूरा का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए श्रेया घोषाल ने लिखा, वो एक स्टार था और हमेशा रहेगा। लाखों लोग आज भी उससे बहुत प्यार करते हैं। वो लोगों के दिलों में हमेशा चमकता रहेगा। बदकिस्मती से सिद्धार्थ शुक्ला का ये गाना अधूरा है लेकिन हमारे लिए ये हमेशा पूरा रहेगा। ये सिडनाज का आखिरी गाना है। ये गाना हर फैन की ख्वाहिश थी। अब ये गाना और सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा के लिए हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button