कला-साहित्य

आस्था

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहज, सरल, सुभग आनंद प्रगति की राह दिखाती हमारी आस्था,

सतत अविरल सरिता जैसी बहती हमारी आस्था।

मनः कोलाहल को कर दूर, उर शांति भरती हमारी आस्था,

सभ्यता संस्कृति को समेटे कर्त्तव्यबोध कराती हमारी आस्था।

धरा व्योम सा आत्मा का विस्तार है हमारी आस्था,

सद्भावना से सिंचित जीवन आधार है हमारी आस्था।

मृदु अनुभितियों को धवल बनाती हमारी आस्था,

दुःख हरिणी सुखकारिणी है हमारी आस्था।

तप त्याग सयंम नियम सिखाती हमारी आस्था,

स्वार्थ को त्याग कर परहित कराती हमारी आस्था।

रीमा सिन्हा (लखनऊ)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Check Also
Close
Back to top button