सहारनपुर

इंद्रप्रस्थ कॉलेज के बी0ए0 विभाग की छात्राओं ने बनाए 56 भोग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कालेज उमाही कोटा सहारनपुर के बी.ए. विभाग मे कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमे छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाकर अपनी क्रियाशीलता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के कार्यकारी, सचिव इंजी.ईशु मित्तल व निदेशक डॉ. सम्राट सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के आरंभ में बी0ए0 विभाग की गृह विज्ञान की छात्राओं द्वारा मिष्ठान तथा विभिन्न तरह के भोजन इत्यादि मिलाकर कुल 56 भोग बनाए गए। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सभी व्यंजन संस्था के स्टाफ को परोसे गए । विभिन्न व्यंजन बनाने वाली छात्राओं में प्रियांशी, सपना, एकता, रितिका, प्रिया, शालू, सना, समरीन, इकरा, फरहा, प्रतिभा नगमा तथा सिमरन रही। संस्था के कार्यकारी सचिव इंजी0 ईशु मित्तल ने कहा छात्राओं द्वारा बहुत स्वादिष्ट भोजन व मिष्ठान बनाये गए है, जिसके लिए सभी छात्राएं बधाई की पात्र हैं। संस्था के निदेशक डॉ सम्राट सिंह ने बताया कि बी0ए0 विभाग की गृह विज्ञान की छात्राओं का कुकिंग एक विषय है तथा उन्होंने छात्रों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन बी0ए0 विभाग की विभागाध्यक्ष रेणु धीमान, कामिनी, सुम्बुल, अज़रा तथा डॉ0 राजेन्द्र कुमार ने कराया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित चौहान, आशुतोष गुप्ता, डॉ0 कमल कृष्ण, डॉ0 नेहा त्यागी, सूर्यकांत, भानु प्रताप, अंकित मेनवाल, सुविधा,स्वीटी मालिक, अरविन्द राठी, प्रशान्त सैनी, विकास चौधरी, अमित जैन, अवनीश चौहान, वी. अस. कुशवाहा, अंकुर त्यागी,अरविंद सैनी, विकास धीमान, प्रशान्त शर्मा, गौरव धीमान, श्रीकांत शर्मा, मनोज राणा, विकास चौधरी, विनय चौधरी, सचिन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button