आजमगढ़

दीदारगंज में किसके हाथ लगेगी बाजी ? समझिए सियासी समीकरण

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

“दीदारगंज विधानसभा में अब तक खाता नहीं खोल पाई है भाजपा”——–

बिंद्राबाज़ार , आजमगढ़ : जिले की दीदारगंज विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्‍तित्‍व में आई थी। इस सीट पर अब तक दो चुनाव हुए हैं। दोनों में समाजवादी पार्टी (सपा) के आदिल शेख आजमी और बसपा नेता व पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष सुखदेव राजभर में कांटे की टक्‍कर होती रही है। 2012 के चुनाव में आदिल शेख जीते थे। 2017 में बाजी सुखदेव राजभर के हाथ आई थी। वह पांचवीं बार विधानसभा पहुंचे थे। 18 अक्‍तूबर 2021 को उनका निधन हो गया । देखना होगा कि 2022 के चुनाव में दीदारगंज से सपा, बसपा में से ही कोई बाजी मारता है या फिर भाजपा का खाता खुलता है। हालांकि इस बार बसपा ने अपना नया प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना को मैदान में उतारकर दावं खेला है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले प्रत्याशी कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पर फ़िर से एक बार दांव खेला है। जबकि सपा ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बसपा नेता सुखदेव राजभर के पुत्र कमलकांत राजभर पर दावं लगाया है। अब देखना यह है कि , 10 मार्च को जनता द्वारा दिया गया निर्णायक मत किस के पाले में पड़ता है।
दीदारगंज विधानसभा सीट पर अब तक दो चुनाव हुए हैं। कांटे की टक्‍कर में एक बार सपा के आदिल शेख आजमी और एक बार बसपा के सुखदेव राजभर जीते थे। इस सीट पर मुस्‍लिम और दलित वोटरों का वर्चस्‍व है। यादव और राजभर वोटर भी निर्णायक स्‍थिति में हैं।
जातीय समीकरण की बात करें तो…
3.41 लाख मतदाताओं वाली दीदारगंज विधानसभा सीट पर सबसे आधिक मुस्‍लिम वोटर हैं। जिनकी संख्‍या करीब 85 हजार है। अनुसूचित जाति के वोटर 80 हजार, यादव 43 हजार और राजभर वोटर करीब 45 हजार हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button