कला-साहित्य

इंसान की, हाँ यही पहचान है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इंसान की , हॉं यही पहचान है।

हर हाल में, अगर वह इंसान है।।

सुख – दुःख तो, जीवन की कसौटी है।

हर दौर में जिंदा,अगर ईमान है।।

इंसान की , हाँ——————–।।

दौलत को पाकर , नहीं भूले जमीं को।

दूसरों से पहले, देखें अपनी कमी को।।

सबका सम्मान करें, वह सच्चे मन से।

उसके दिल में, अगर नहीं अभिमान हो।।

इंसान की, हॉं—————————।।

नहीं भटके कभी वह , अपनी राह में।

दर्द नहीं दे किसी को, अपनी चाह में।।

आ जाये कभी भी , मुसीबत कोई।

फिर भी नहीं, अगर वह शैतान हो।।

इंसान की, हाँ———————–।।

उसको प्यार हो , अपने चमन- जहान से।

दिल में रखें नहीं फर्क, किसी इंसान से।।

अपने फर्ज और वतन पर, कुर्बान हो।

दिल में बसी , अगर गीता- कुरान हो।।

इंसान की, हॉं—————————।।

साहित्यकार एवं शिक्षक-

गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद

तहसील एवं जिला-बारां (राजस्थान)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button