एक मामला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
एक परिंदा आसमान को ही ज़िन्दगी और विरासत समझता है!
उम्मीद की अदालत में रोजाना कटघरे, एक मामला अटकता है!!
हौसले की पंख और परिंदे की पंख कुछ कर गुजरना चाहता है!
तो कई नित बहाने के नित दिन, नित सपने में खो जाना चाहता हैं!!
सपने ज़िन्दगी के संबंधों में हसीन निगाहों में क्या खूब मचलता है!
अक्सर लोगों के चाहत जगाकर, सपने शून्य में ओझल हो जाता हैं!!
कई आसमाँ में उड़ता रहता हैं, तो कई रत्नगर्भा में समा जाता हैं!
सच्चाई से मुखरित हुए जो, वह परिंदा दस दिशाओ में खिलता हैं!!
यहाँ नकली वस्तु,प्रेम,मनुष्य मिलता हैं, बाजारों में असलियत बिकता है!
यहाँ नकलियत का कर लगता हैं, बाकियों का नकली तमाशा लगता हैं!!
कितने तपते हैं, कितने गिरते हैं, मैंने देखें राहों पर हज़ारों खिलते हैं!
तपकर खिला जो लाखों से यथार्थ कहते हैं, उसे लोग किस्सा समझते हैं!!
पहाड़ों में कौन चढ़ता है, गहराइयों सीमाने की ओर कौन चलता है!
पहाड़, गहराई, समतल एक लगे जिसे, वो परिंदा आसमान नापता है!!
सौरभ कुमार, जामताड़ा (झारखण्ड)




