योग

इन समस्याओं में शीर्षासन योग है लाभदायक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

शीर्षासन या हेडस्टैंड पोज का अभ्यास वर्षों से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। वैसे तो शीर्षासन करना सबसे कठिन योग आसनों में से एक है, हालांकि इसका अभ्यास कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक यह आसन शरीर के लचीलेपन और संतुलन को सुधारने में विशेष लाभदायक माना जाता है। योग विशेषज्ञ इसके नियमित रूप से अभ्यास की सलाह देते हैं।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक इस आसन में परिपक्व होने में आपको समय लग सकता है, किसी विशेषज्ञ के निगरानी में इसकी शुरुआत करें। हालांकि जिन लोगों के गर्दन या पीठ की कोई समस्या होती है, उन्हें इसका अभ्यास नहीं करना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में शीर्षासन योग करने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानते हैं।

कोर की मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

अगर आप अपने कोर को मजबूत करना चाहते हैं, तो हेडस्टैंड आपके लिए सबसे अच्छे योगाभ्यास में से एक हो सकता है। इस योग के दौरान आपके कोर की सभी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं जिससे उनमें रक्त संचार का बढ़ावा होता है। इस योग का नियमित रूप से अभ्यास करके आप कोर को मजबूत बना सकते हैं। इस अभ्यास के दौरान शरीर की तमाम मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं।

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

शीर्षासन करने से पाचन से संबंधित अंगों में रक्त के प्रवाह में सुधार होता है, यही कारण है कि इस अभ्यास को पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ावा देने और पाचन की क्षमता में वृद्धि करने के लिए इस योग का अभ्यास किया जा सकता है। इसके अलावा इस योग के अभ्यास से पाचन को नियंत्रित करने वाला पिट्यूटरी अंग भी उत्तेजित होता है।

बालों की समस्या से मिलेगा छुटकारा

योग विशेषज्ञों के मुताबिक जो लोग बालों के झड़ने और बालों की कमजोरी की समस्या से परेशान रहते हैं, उनके लिए भी शीर्षासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इस योग को करने से सिर और खोपड़ी में रक्त के प्रवाह में वृद्धि होती है जिससे बालों के रोम में पोषक तत्व और ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। यह आपके खोपड़ी को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button