इम्तिहान का डर और नकल
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
जब भी इम्तिहान आता है
दिल बहुत घबराता है
प्रश्न पत्र पर जब नज़र घुमाता है
सब याद किया भूल जाता है
पूरा साल नहीं पढ़ता
ऐशपरस्ती में दिन बिताता है
पूरा साल जब कुछ पढ़ा ही नहीं
अब भला क्यों पछताता है
मास्टर डंडा मार नहीं सकता
मां बाप से नहीं डरता है
माता पिता की कमाई क्यों मिट्टी में मिला रहा
कुछ अच्छा कर गलत काम क्यों करता है
केवल नकल का सहारा है अब
पास कैसे होगा यह नहीं जानता
नकल करवा दे पास करा दे कोई
मैं तो उसी को भगवान मानता
नकल करता है खुद भी
अच्छे नम्बरों में पास हो जाता है
अच्छा परिणाम दिखाने के लिए
मास्टर भी नकल करवाता है
जिसने मेहनत की पूरा साल
अपनी ज़िंदगी दाव पर लगा दी
नकल करने वाले ने अच्छे नम्बर लेकर
उनकी मेहनत की धज्जियां उड़ा दी
नकल करने में जितनी मेहनत थी लगाई
अच्छा होता मन लगाकर की होती पढ़ाई
आज रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें न खाते
मेहनत की होती तो मिलती ज़माने में बड़ाई
रवींद्र कुमार शर्मा
घुमारवीं
जिला बिलासपुर हि0 प्र0




