खाना-खजाना

इस वीकेंड पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बर्गर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फास्ट फूड का चलन आजकल तेजी से बढ़ रहा है। बर्गर, नूडल्स, पीजा, गोल-गप्पे जैसी चीजें हर कोई बहुत ही चाव से खा रहा है। बाजार में मिलने वाला फास्ट फूड सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आप घर पर बनी चीजों से स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं। आप इस वीकेंड बच्चों के लिए घर पर ही बर्गर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री

प्याज – 4-5 (कटे हुए)

टमाटर – 2-3 (कटे हुए)

स्लाइस पनीर – 4-5

गर्म मसाला पाउडर – 1/2 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच

नमक – स्वादअनुसार

तेल – 3 चम्मच

ब्रेड क्रम्बस – 1 कप

नींबू का रस  – 2 चम्मच

बर्गर बन्स – 4-5

मक्खन – 3 चम्मच

अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1/2 चम्मच

टोमेटो केचअप – 2 चम्मच

हरा धनिया – 2 कप

खीरा – 1/2 (कटा हुआ)

आलू – 3-4 (उबले हुए)

गाजर – 3 (कटी हुई)

मटर – 1 कप ( छिले हुए)

कार्न – 1/2 कप

बनाने की विधि

1. सबसे पहले मटर, गाजर, स्वीट कार्न को प्रेशर कुकर में डालकर एक सीटी लगवा लें।

2. फिर इसके बाद इन उबलियों हुई सब्जियों को किसी बर्तन में निकाल लें।

3. अब इसमें प्याज, टमाटर, नींबू का रस, गर्म मसाला, नमक और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं।

4. एक बाउल में आलू डालें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसे छोटी-छोटी पैटीज का आकार दे दें।

5. फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। तैयार की हुई पैटीज को ब्रेड क्रम्बस में मिलाएं और तेल में डालकर ब्राउन होने तक भून लें।

6. अब बर्गर बन का आधा भाग लेकर उसमें मक्खन लगा लें। फिर इसमें प्याज, खीरा, टमाटर रख दें।

7. इसके बाद बर्गर में तैयार की गई वेजिटेबल पेटीज रखें और इसमें पनीर की स्लाइसेस भी रख दें।

8. अब बर्गर को दूसरे बन से बंद करें और टोमेटो सॉस डालकर सर्व करें।

9. आपका टेस्टी बर्गर बनकर तैयार है। केचअप डालकर बच्चों को सर्व करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button