फतेहपुर

ईट भट्टा मजदूर का संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला शव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप एक ईंट भट्टे मे मजदूरी करने वाले मजदूर का बीती देर शाम भट्टे के समीप संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के असवान तारापुर गांव निवासी राकेश चौहान का 20 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र उर्फ रमेश असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप एक ईंट भट्टे में मजदूरी करता था। जिसका बीती देर शाम संदिग्ध अवस्था में भट्टे के समीप पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई जितेंद्र सिंह ने भट्टा मालिक सहित 6 लोगो पर हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि भट्टा मालिक पिंटू सिंह, ठेकेदार सालिगराम, मुनीम मुकेश, मुनीम पप्पू, मुनीम दुबे व गोरेलाल ने मिल कर मेरे भाई सुरेंद्र उर्फ रमेश की हत्या करके उसके शव को पेड़ पर टांग दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button