
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
दिल में है हसरत, उनकी दीद की ,
की है घड़ी, मुकर्रर इस ईद की|
दीवाना कर गयी अदा उनकी,
उन ने यूँ प्यार की तम्हीद की |
वो आयेंगे इस दफा या खुदा,
अब तकमील हो, इस उम्मीद की |
गले लग वो कहें , ईद मुबारक,
तब हो खुशी, त्यौहार-ए-हमीद की |
हमारी उल्फ़त वायदा वफ़ा की,
हो जाये मिसाल, दौरे-जदीद की |
उनकी ही पसंद की, की मैंने,
अब तक खुद को, जो भी ख़रीद की |
चाँद निकले कि न निकले ‘इक़बाल’,
ईद है गर दीद हो उस फरीद की |
इक़बाल अहमद सहसवान बदायूंँ




