कला-साहित्य
उड़ान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पंख लगा कर आसमां में,
हम उड़ान अपनी भरना चाहे,
हम नारी है तो क्या हुआ,
सपने पूरी करना चाहे।
ना रोक सके कोई यहां,
हम भी तो इंसान हैं,
हम क्या नहीं कर सकते यहां,
भर सकते अपनी उड़ान है ।
ना रोको हमें ना टोको अब,
ना कमजोर है ना अबला अब,
ईश्वर ने प्रेम से हमें रचाया,
जादू की छड़ी हमें थमाया।
हम आईना में जब देखे खुद को,
तुम सब अब पहचानो हमको,
हम भी खास हैं इस जहां में,
घर बना ले अब आसमां में ।
नारी अब कमजोर नहीं,
उड़ान कोई रोक सकता नहीं,
पंख कटे तो क्या हुआ,
फिर उग आएंगे पंख नयी।
हमारे आंखों में भी सपने हैं,
साथ वो दे जो हमारे अपने हैं,
हाथ पकड़कर हमें उड़ाएँ ,
उड़ान ख्वाबों की पूरी हो जाए।
स्वरचित -अनामिका मिश्रा (लेखिका,कवयित्री )
झारखंड ,सरायकेला (जमशेदपुर)



