जालौन
एक और डेंगू का मरीज मिला, संख्या दस पहुंची

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/ जालौन। जिले में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। सैंपल जांच में सदर तहसील के गढर गांव में वीरवार को दूसरा डेंगू का मरीज निकला। इसके साथ ही जिले में कुल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। जिसमें एक बुजुर्ग की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सभी डेगूं मरीजों के यहां जाकर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीएस स्वर्णकार व मलेरिया निरीक्षक सुरेश नागर ने बताया कि सभी दस केसों में मोहल्ले में जाकर दवा का छिड़काव के साथ लार्वासाइड का भी छिड़काव कराया गया है। जहां पानी भरा था, वहां खाली कराया गया है। करीब सौ लोगों के सैंपल की स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी जा चुकी है। लोगों से गंदगी और जलभराव को लेकर जागरुक किया गया है।




