जालौन
वृद्ध का फांसी पर लटका मिला शव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन। घर के कमरे में वृद्ध का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। जब पत्नी घर पहुंची तो उसने शव लटका देखा। तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी कैलाश (52) का शव वीरवार की शाम घर में साड़ी से संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला। पत्नी मुन्नी ने बताया कि वह लोगों के घर झाड़ू पोछा करने का काम करती है। इस कारण वह घर पर नहीं थी। पति अकेले थे। उसके दो पुत्र है और दोनों बाहर रहते है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




