फतेहपुर

एक कदम मदद की ओर समिति के द्वारा आज मास्क व जरूरतमन्दों को राशन बाटा गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। भोजन जन सेवा समिति के तत्वाधान  में आज सोमवार को प्रातः 9:00 बजे समिति के द्वारा वितरण के पूर्व चयनित किए हुए महाऋषि कलोनी के नेत्रहीन दंपत्ति, गढ़ीवा में बुजुर्ग महिला, अरबपुर में बेवा महिला व खलील नगर के एकल बुजुर्ग महिला पुरुष को राशन सामग्री आटा दाल चावल सब्जी तेल नमक मसाला इत्यादि का निशुल्क वितरण किया गया और वही खलील नगर के जरूरतमंद मलखान ने समिति के लोगों से कहां की बच्चा राशन तो दे दिया है लेकिन खाना बनाने के लिए सिलेंडर में गैस नहीं है तब उसको गैस भरवाने के लिए आर्थिक सहयोग भी किया गया साथ ही साथ कोरोना संक्रमण से बचने के लिये सभी को जागरूक कर मास्क बाटे गए, समिति संस्थापक कुमार शेखर का कहना है कि जहाँ स्वार्थ समाप्त होता है वही इंसानियत जन्म लेती है ,एक दूसरे के सहयोग से ही आज समाज एवं दुनियाँ चल रही हैं। इस कठिन परिस्थिति के दौर में जिसको जहाँ अवसर मिले,मदद करते रहिये और ऐसे लोग जो अकेले रह रहे है दिव्यांग है बुजुर्गों की जरूर मदद करे किसी भी रूप में इस अवसर पर सहयोगी आचार्य रामनारायण रीगन कुमार श्रेष्ठ गुप्ता मनीष केसरवानी वारिस अली नरेश गुप्ता आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button