फतेहपुर

पत्रकार वार्ता के माध्यम से अल्पसंख्याक विभाग के जिला अध्यक्ष हुए रूबरू

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जनपद फतेहपुर प्रेस वार्ता आज जिला कांग्रेस कार्यालय फतेहपुर में प्रेस वार्ता करते हुए बाबर खान जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने अल्पसंख्यक समाज के लोगो के सम्मान रोजी रोटी की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि कुल लपसंख्यक आबादी का ८प्रतिशत कुरैशी समाज आज बेहाल है जिसे पिछली सरकारों ने नोट और वोट के बदौलत सत्ता हासिल की ,वह भूख ,बेरोजगारी ,से परेशान है ,इस समुदाय के रोजगार का हवाला देते हुए कहा कि स्लाटर हाउस न बनने से और लाइसेंसिंग प्रणाली लागू न करने से अनायास इस समुदाय पर शासन की स्थानीय इकाई द्वारा परेशान किया जाता है ,बाबर खान ने आगे विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पुलिस का उत्पीड़न कुरैशी समाज को झेलना पड़ रहा है 1.पूरे प्रदेश में 2012 में छळज् की गाइडलाइन का हवाला देते हुए हाई कोर्ट के आदेशों पर बूचड़खाने बंद करा दिए गय थे परंतु आपका ध्यान आकर्षित करना चाहूंगा हाई कोर्ट का आदेश पुराने बूचड़खाने को बंद करके मॉडर्न बूचड़खाने बनाकर देने का था परंतु बंद तो उस वक्त ही करा दिए थे परंतु आज तक मॉडर्न बूचड़खाने बनाने हेतु अभी तक जमीन तक नहीं दे पाए हैं जिस कारण हमारा समाज पुलिस उत्पीड़न का शिकार होता चला आ रहा है हमारी मांग है जल्द से जल्द पूरे प्रदेश में जहां जहां भी बूचड़खाने बंद किए गय थे तब तक तुरंत खुलवाए जाए जब तक मॉडर्न बूचड़खाने की व्यवस्था न हो जाय। 2.पशु बाज़ार से पशुओं की खरीद फरोख्त करने के लिए अगर कोई पशु बेचने के लिए जाता है या कुर्बानी के लिए पशुओं को खरीदकर घर ले जाता है तो पुलिस उसका उत्पीड़न वा दोहन करती है मेरी मेरे समाज की और से प्रार्थना है आज से अगले 13 दिनों के लिए पुलिस को निर्देशित किया जाय किसी को भी पशुओं के साथ आने जाने या कहीं भी ले जाने की पूरी छूट हो (प्रतिबंधित पशुओं को छोड़कर ) किसी तरह से भी उनको चेक नहीं किया जाय। इस मौके पर उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव मिस्बाहउल हक और मोहम्मद आलम तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button