कला-साहित्य
एक-दूसरे के पूरक..

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
वह
पकड़ से दूर
सुदूर नीले आसमान में
तैरता रहता है
सफ़ेद बादल की तरह ,
उसे नहीं अच्छा लगता
बरसना
बारिश बनकर ,
भादों की धूप में
वो चाहता है ठहरना
छांव बनकर
धरा के लिए ,
जबकि मैं
देखना चाहती हूं उसमें
एक बेपरवाह सी बारिश
ताकि हरे-भरे रहें
सभी शहर और गांव ,
सभ्यताएं मनाती रहें ऐसे ही
सभी तीज-त्योहार
बन-संवर कर !!
हां , कुछ ऐसे ही देखा करते हैं हम
अपनी इस मित्रता को
एक-दूसरे के पूरक बनकर !!
नमिता गुप्ता “मनसी”
मेरठ, उत्तर प्रदेश




