जालौन
एट में रेलवे ट्रैक पर पुणे में तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर का शव मिला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/ जालौन। जालौन में एट स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को क्षत-विक्षत हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहां से गुजर रहे प्वांइट मैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कपड़ों में मिले आई कार्ड से शव की शिनाख्त पुणे में तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर के रूप में हुई है। पुलिस ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह छुट्टी लेने के बाद घर नहीं पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है कि वह किस ट्रेन से और किस ओर जा रहे थे।




