जिले का ऋण जमा अनुपात बढ़ाए बैंकर्स: डीएम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/ जालौन। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटी परामर्श दात्री समिति की तिमाही बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2021-22 के प्रशिक्षण, स्वनियोजन तथा लंबित क्लेम आदि की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बैकर्स के जिले का ऋण जमा अनुपात बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय स्तर पर मोमबत्ती, बकरी पालन, ब्यूटी पार्लर, बोरी बगीचा प्रबंधन विषयों पर अधिकारियों से सवाल जवाब किए। उन्होंने आरसेटी प्रबंधकों निर्देशित किया कि सभी ब्लाकों में प्रशिक्षण नियमित कराए जाए। किसी भी प्रशिक्षण में लापरवाही न की जाए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फोटोग्राफी का भी प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित बैंकर्स के पास स्वरोजगार अपनाने को लेकर ऋण हेतु लाभार्थियों के आवेदन समिति द्वारा भेजे गए है। जिन्हें जल्द से जल्द निस्तारण करने के साथ ही समय से लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बैंकर्स को निर्देश दिए कि चालू वित्तीय वर्ष में ऋ ा जमा अनुपात को बढ़ाया जाए। इस अवसर पर एके दीक्षित उपायुक्त स्वतरू रोजगार प्रकाश कुमार, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड अनुपम गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक, द्वारिका प्रसाद जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, कमल किशोर आर्यावर्त बैंक क्षेत्रीय कार्यालय, विजय सिंह गौतम डूडा कार्यालय, दुर्गा प्रसाद, नवल किशोर आदि मौजूद रहे।




