इटावाउत्तर प्रदेश

ऑटो में बैठी महिला शिक्षा मित्र टपकी, मौके पर मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

इटावा। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत लखना सिंदोस मार्ग पर सबदलपुर के समीप चकरनगर की तरफ जा रहे हैं ऑटो मैं बैठी सवारी महिला शिक्षा मित्र ऑटो चालक की लापरवाही के चलते ऑटो से गिर गई।महिला काफी समय तक सड़क पर पड़ी तड़पती रही।बाद में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे एक पुलिस अधिकारी ने सूचना देने पर सम्बन्धित पुलिस मौके पर पहुंची।और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया महिला का फोन स्विच ऑफ होने से तत्काल महिला की पहचान नहीं हो सकी बाद में महिला की पहिचान चकरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजपुरा निवासी शशिदेवी पत्नि सन्तोष कुमार के रूप में हुई। महिला का बैग ऑटो में ही चला गया।ऑटो वाला ऑटो को लेकर फरार हो गया उक्त मृतक महिला शिक्षा मित्र बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक ऑटो  बकेवर से लखना होते हुए चकरनगर की तरफ जा रहा था। लखना कस्बा के आगे सबदलपुर गांव के पास उक्त ऑटो में आगे ड्राइवर के बगल में बैठी एक सवारी महिला अचानक ऑटो के एक पहिये के सड़क से उतरने से गिर पड़ी। चलते ऑटो से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताते हैं महिला करीब 1 घंटे तक सड़क पर पड़ी तड़पती रही।लोगों ने पुलिस को फोन किया। काफी देर तक न ही  पुलिस मौके पर पहुँची और न ही एम्बूलेंस और न ही और ना ही किसी ने एंबुलेंस के लिए फोन किया।काफी देर बाद अचानक बकेवर से चकरनगर की तरफ जा रहे किसी पुलिस अधिकारी की गाड़ी जा रही थी।उन्होंने एक्सीडेंट में महिला को पड़ा देखा बकेवर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए जबकि उक्त घटनास्थल लवेदी थाना क्षेत्र का था। थाना प्रभारी बकेवर जितेंद्र प्रताप सिंह ने महिला के फोन की सिम निकलवाकर दूसरे फोन में डालकर नम्बर डायल करने से महिला की पहचान शशिदेवी पत्नी सन्तोष यादव निवासी ग्राम महाराजपुर थाना चकरनगर 45 के रूप में हुई। महिला औरैया जनपद के पचदेवरा गांव में गुरुवार को अपनी किसी रिस्तेदारी शादी में गई थी जहाँ से वापस आ रही थी। लवेदी थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया महिला अपनी रिश्तेदारी से वापस आ रही थी ऑटो से चलते से गिर गयी। सिर चोट लगी थी।पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ऑटो को चालक भगा ले गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button