ओवरलोड खनन मामला: स्टोन क्रेशर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री से मिला
सीमावर्ती राज्यों से आने वाले ओवरलोड खनन का यूपी में हो प्रवेश वर्जित, आरटीओ को दिये सख्त कार्यवाही के निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। स्टोन क्रेशर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से उनके कार्यालय में मिला तथा यूपी के बाहर से ओवरलोड खनन सामग्री के वाहनों को रोकने की मांग की गयी। मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री जी ने तत्काल आरटीओ को बाहर से आ रहे खनन वाहनों पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए।
परिवहन मंत्री को सौंपे पत्र में स्टोन क्रेशर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि वह स्टोन क्रेशर व्यवसाय से जुड़े हैं तथा पश्चिमी उ.प्र. के विभिन्न जनपदों में खनन सामग्री भेजकर अपना व्यवसाय करते हैं, जिससे राज्य सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 75 करोड़ रूपये का राजस्व के रूप मे प्राप्त होता है। उन्होने मंत्री जी को यह भी बताया कि जनपद सहारनपुर के सभी खनन सामग्री के वाहन वैध प्रपत्रों तथा अपनी निर्धारित भार क्षमता लेकर परिवहन करते हैं, परंतु सीमावर्ती राज्यों उत्तराखण्ड, हरियाणा तथा राजस्थान से खनन सामग्री लेकर मु.नगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद आदि जनपदों में ओवरलोड लदे वाहन प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए जनपद में ओवरलोडिंग पूर्णतः बंद है इसलिए खनन सामग्री परिवहन करने वाले सभी वाहन अन्य राज्यों हरियाणा, उत्तराखण्ड,राजस्थान से ओवरलोड खनन सामग्री लेकर प्रदेश के जनपदों की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं जिससे जनपद सहारनपुर का स्टोन क्रेशर उद्योग पूर्णतः प्रभावित हो रहा है तथा सरकार को राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि ओवर लोड खनन सामग्री लेकर प्रदेश के जनपदों मु.नगर, शामली, बागपत, गाजियाबाद में प्रवेश कर रहे वाहनों सख्त कार्यवाही जाये जिस पर मंत्री जी ने तत्काल आरटीओ को निर्देशित करते हुए सख्त कदम उठाने का आदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से आकाश गंगा स्टोन क्रेशर, सहारनपुर स्टोन क्रेशर, श्रीराम स्टोन क्रेशर, नेशनल स्टोन क्रेशर,उत्तम स्टोन क्रेशर, श्री बालाजी स्टोन क्रेशर आदि स्वामी मुख्य रहे।




