रक्षा बन्धन पर्व अति पावन पर्व: रानी बहन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। नवीन नगर स्थित प्रजापिता ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रांगण में आज रक्षाबंधन पखवाड़े के तहत स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवा केन्द्र की मुख्य संचालिका ब्र.कु.रानी बहन ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत के महान पर्वों में रक्षाबंधन अति पावन पर्व है। सम्पूर्ण पर्व का आध्यात्मिक सार कलाई पर धागा बांधने, तिलक लगाने और मुख मीठा करने में समाया है। इस पवित्र पर्व के दिन, पवित्र राखी बंधवाकर हम भगवान से जुड़ सकते हैं।
ईश्वरीय शक्तियां और ईश्वरीय वरदान भी प्राप्त कर सकते हैं। यह पर्व हम सभी को प्रेरणा देता है कि जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से भरपूर कर, शांति और शुभभावना से रंगकर, व्यवहार में सनेह, सहानुभूति, दिव्यता, मधुरता आदि दिव्य गुणों को धारण कर, सबके प्रति शुभ भावना, शुभ कामना रखते हुए संसार परिवर्तन के श्रेष्ठ कार्य में सहयोगी बनें। रानी बहन ने कहा कि समस्याओं से निपटने के लिए भगवान शिव का यही संदेश है कि इस चुनौतीपूर्ण समय में स र्व आत्माओं को भाई-भाई की दृष्टि से देखो और मुझ अपने परमपिटा को याद करो। यह पर्व आपके जीवन में अलौकिक खुशियों से भर देगा।




