चर्चा-में

कंगना रनौत को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के प्रपौत्र ने राष्ट्रपति से की मांग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्व. पंडित रामपाल त्रिवेदी के प्रपौत्र व रामपाल त्रिवेदी सेवा संस्थान के महामंत्री मोहनीश त्रिवेदी जी ने भारत के राष्ट्रपति को पत्र लिख भेजने के साथ ही गांधी प्रतिमा,हजरतगंज में बैठ कर अपना विरोध दर्ज करवाया व गांधी जी की पुण्य आत्मा से कंगना रनौत के लिए सद्बुद्धि की प्रार्थना की श्री त्रिवेदी ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए कथित देशद्रोही बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा गया कि मेरे बाबा द्वारा देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। उन्होंने अपने जीवन के 3 वर्ष विभिन्न सालों में जेल में काटे व अंग्रेजो के द्वारा दी गई यातनाओं को झेला। आजादी की लड़ाई लड़ने में उनकी धर्मपत्नी का व बच्चो का भी योगदान रहा उन लोगो द्वारा खाना व खाना बनाने की व्यवस्था ना होने पर पानी में आटा मिला कर पी कर भूख मिटाई गई परन्तु सभी देश की आजादी में अपना योगदान देते रहे। आज भी मेरा पूरा परिवार बाबा व बाबा जी जैसे लाखो देश भक्तो पर गर्व करता है परन्तु हाल में बॉलीवुड अभिनेत्री जिन्हे आपके द्वारा पद्मश्री पुरस्कार दिया गया के द्वारा देश की आजादी और उसके लिए तमाम लोगो के त्यागो का मजाक बनाते हुए 26 मई 2014 को देश की आजादी मिली व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भीख में मिली आजादी जैसे देशद्रोही बयान दिए गए के कारण देश के लाखो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारों की भावनाओ को कष्ट पहुंचा। अतः तत्काल कंगना रनौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए व उनके ऊपर आइपीसी की धारा 24- ए के तहत देशद्रोह का मुकदमा कर उचित कार्यवाही हो यदि ऐसा नहीं हो सकता तो 15 अगस्त की जगह 26 मई 2014 को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में घोषित कर दिया जाए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button