गोंडा

करोना से मुक्ति दिलाने के लिए बाबा ने ली समाधि

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बेलसर /गोंडा ।थाना उमरी बेगम गंज के बाबा मठ में प्रलयनाथपुरी नागा महाराज ने हजारों लोगों की मौजूदगी में  एक सप्ताह के लिए भू समाधि ग्रहण कर लिया है। बाबा ने बताया कि कोरोना से मुक्ति के लिए उन्होंने  एक सप्ताह पृथ्वी के गर्भ में रहकर योग की तीन मुद्राओं में एक अनुष्ठान करेंगे । वे निर्वस्त्र बिना अन्न जल के दत्ताज्ञेय भगवान की कृपा से यज्ञ को पूरा करेंगे।

बाबा की समाधि के लिए सात फीट गहरा गड्ढा खाेद दिया गया था। बाबा के समाधि लेने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकाें से भक्ताें का पहुंचना शुरू हाे गया था। प्रलयनाथ ने भक्ताें काे आशीर्वचन करते हुए समाधि के लिए खाेदे गए गड्ढ़े में उतर गए। बाबा के गड्ढ़े में उतरने के बाद भी पूरा आश्रम जयकाराें से गूंज उठा। शिष्य राजवीर हांडा व उमाशंकर वर्मा ने बताया कि बाबाजी जनकपुरी नेपाल के रहने वाले हैं तथा वे पद्मासन मुद्रा में लगातार कई दिनों तक बिना अन्न जल ग्रहण किए समाज के कल्याण के लिए यज्ञ करते रहते हैं।थाना अध्यक्ष उमरी बेगमगंज करुणाकर पांडेय ने बताया की बाबा साधना के लिए एकांत स्थल को बनाए है ।जिसमे बिजली हवा ,ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है ।बाबा के स्वास्थय की जांच कराने के लिए डॉक्टरों के साथ जा रहा हु।एसडीएम तरबगंज कुलदीप सिंह ने बताया की जानकारी हुई है तहसीलदार व अन्य टीम को मौके पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button