कहाँ रुकते है ये नीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बादलो की ओट से,
झांकती तेरी तस्वीर।
बाँधे जब्त के बन्धन,
कहाॅं रुकते है ये नीर।
पथरा गयी आँखे,
आँसू भी हुये धुमिल।
कब आओगे तुम?
पूछे ये व्याकुल दिल।।
घुमड़ घुमड़ करते बदरा,
बढाये मन की पीर।
बाँधे जब्त के बन्धन,
कहाॅं रुकते है ये नीर।
गिरती बूँदे बारिश की,
यादो को पिरोने लगी।
सावन की ये फुहार,
मुहब्बत मे भिगोने लगी।
बून्द भी न टिकी तन पे,
रहे यूँ चाहत मे फकीर।
बाँधे जब्त के बन्धन,
कहाॅं रुकते है ये नीर।
यादें तेरी महफूज दिल मे,
वो ही मुकद्दर है मेरा।
भीगे प्रेम वर्षा मे कभी,
वो ही समुन्दर है मेरा।
मिटने से मिटती ही नही,
खींच दी ऐसी ये लकीर।
बाँधे जब्त के बन्धन,
कहाॅं रुकते है ये नीर।
भीगू इस बारिश मे,
पोर पोर आलिंगन है।
सोचूँ न कोई शै अब,
तुझसे रुह का बन्धन है।
जस की तस हूँ वहां,
बाँध गये ऐसी जंजीर।
बाँधे जब्त के बन्धन,
कहाॅं रुकते है ये नीर।
काली घटायें भी,
छम छम यूँ छाने लगी।
यादो की सरगोशियो,
को और बढाने लगी।
बिजली भी यूँ चमक रही,
दे बादल का सीना चीर।
बाँधे जब्त के बन्धन,
कहाॅं रुकते है ये नीर।
चारू मित्तल,वरिष्ठ कवयित्री
व शिक्षिका,मथुरा-उ०प्र०



