मऊ

कांझा खुर्द स्तिथ प्राथमिक चिकत्सा केंद्र में शारदा नारायन हॉस्पिटल ने किया निःशुल्क चिकित्सीय शिविर का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद में आज ग्राम कांझा जनपद मऊ खुर्द में श्री ए०के शर्मा विधान परिषद सदस्य,पूर्व आई०ए०एस, एव भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने प्राथमिक चिकत्सा केंद्र का उद्धघाटन फीता काट कर  किया गया। इस अवसर पर शारदा नारायन हॉस्पिटल की चिकित्सीय टीम द्वारा निःशुल्क बी०पी,शुगर,सांस की जांच ,परामर्श एव दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संजय सिंह ,क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ  डॉ सुजीत सिंह ,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार ,न्यूरो सर्जन डॉ रुपेश० के ० सिंह द्वारा 685 लोगो को निःशुल्क परामर्श दिया गया। इसके उपरान्त सभी मरीज़ो निःशुल्क दवा वितरण किया गया।सभी मरीज़ो को संतुलित आहार तालिका भी दी गयी। इस मौके पर बोलते हुए रोटरी क्लब मऊ के अध्यक्ष एव शारदा नारायन हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ संजय सिंह ने बताया की श्री ए०के शर्मा जी के आह्वान पर   शारदा नारायन हॉस्पिटल की चिकित्सीय टीम द्वारा प्रत्येक माह एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करेग। इस अवसर पर शिवकुमार सिंह ,मनीष शर्मा ,गौरव सिंह ,सुमित शर्मा ,उजाला ,विद्या  आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button