सहारनपुर
कांवड़ियों की सेवार्थ निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। श्रावण मास में भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पुंडीर द्वारा किया गया उनके द्वारा जानकारी दी गई की शिविर 10 से 15 जुलाई तक चलाया जाएगा उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा 2 साल से कांवड़ियों को हमारा संगठन निशुल्क चिकित्सा सेवा दे रहा है शिविर में सेवा देते हुए राष्ट्रीय महासचिव उपमा सिंह ,जिला अध्यक्ष अश्वनी राठौर ,महानगर अध्यक्ष हरप्रीत कौर, संजय बहल, मीनाक्षी जैन आदि उपस्थित रहे। संगठन का शिविर शिव कांवड़ शिविर घंटाघर पर लगाया गया।




