सहारनपुर
शिविर लगाकर कावड़ियों को फल वितरित किए

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। महाकाल सेवा शिविर समिति द्वारा राकेश केमिकल पर एक दिवसीय कावड़ियों के लिए शिविर लगाया गया शिविर में जल सेवा फल सेवा एवं अखंड भंडारा किया गया महाकाल सेवा समिति द्वारा पांचवां विशाल शिविर लगाया गया समिति के प्रधान प्रकाश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष भी कांवड़ियों के लिए शिविर लगाया गया यह सब भोले बाबा की कृपा से हो रहा है शिविर का उद्घाटन समाजसेवी दिलीप शर्मा गौरव लांबा ने किया शिविर में मुख्य रूप से प्रिंस कश्यप रितेश वर्मा विभोर वर्मा जॉनी कुमार मणि कुमार ठाकुर साहब शिवम वर्मा शिवकुमार सौरव श्रीमती विमला शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




