कला-साहित्य
कांश रोज होता बाल दिवस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आंखो मे पानी भरकर अधरो
पे ले मुस्कान बच्चे बोले
कांश रोज होता बाल दिवस
नही कुछ तो भोजन मिलता
खेल खिलौने ,चाकलेट आइसक्रिम
सब हमे हर दिन मिलता
क्योकि बच्चे है हम अनाथ
काश रोज होता बाल दिवस
देख आईना खुद को न पहचाना
हम भी बच्चे है ,बाल दिवस के दिन
हर कोई कह देता तु है मेरा लाल
कांश रोज होता बाल दिवस
माना कि विधालय जाते है जो बच्चे
सब उन्हे मिलता है ,लाड दुलार जीद कर दे
तो मात पिता का प्यार ,विधालय मे आयोजन
होते तमाम,
कांश रोज होता बाल दिवस
उनकी सफलता की तस्वीर छपती
अखबारो मे ,विधालय मे मिलता पुरूस्कार
काश रोज होता बाल दिवस
पर हम बदनसीब ,कही ढाबो ,कही होटलो
कही मांगते भीख कही हम है अनाथ
हमें मिलता केवल बाल दिवस पर यह समान्न
कांश रोज होता बाल दिवस
अर्चना आरची



