चित्रकूट

कामदगिरि स्वच्छता समिति के द्वारा कामतानाथ परिक्रमा खोही में बरहा हनुमान मंदिर के आगे और पीली कोठी पर की गई सफाई

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

27 को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी लोगों के बीच वोट डालने हेतु अपील की गई

चित्रकूट : कामदगिरि स्वच्छता समिति के तत्वावधान में प्रेरणा स्रोत जिलाधिकारी  चित्रकूट शुभ्रांत कुमार शुक्ल के पूर्ण सहयोग से कामतानाथ परिक्रमा  खोही में  बरहा हनुमान मंदिर के आगे और पीली कोठी के पास कामदगिरि पर पिछले कई वर्षों से  जमा कूड़ा कचरा की अभियान के अंतर्गत पूर्ण सफाई की गई और 27 फरवरी को वोट डालने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया गया और लोगों से अपील की गई भंडारा करने के बाद वहां पर जो कचरा हो उसका पूर्ण निस्तारण स्वयं कराएं , स्वच्छता कार्यक्रम के अलावा समग्र स्वच्छता समिति और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में परिक्रमा मार्ग   में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई इस दौरान सभी स्थानीय दुकानदारों निवासियों व परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं से मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया, वोट की कीमत व महत्व समझाया गया, साथ ही साथ वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को जागरूक करके यह अनुरोध किया गया 18 से अधिक उम्र के छात्र छात्राओं को अनिवार्य रूप से  टीकाकरण करवाएं जो लोग अधिक उम्र के हैं वे बूस्टर डोज लगवाएं जिनकाे पहला डोज वैक्सीन का लग गया है वे दूसरी डोज का टीका अवश्य लगवाएं, कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतें आपस में दो गज की दूरी बनाकर रहें, साफ सफाई का विशेष ध्यान दें ,मास्क जरूर लगाएं, नगर पालिका चित्रकूट धाम कर्वी के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील के मार्ग निर्देशन में वैक्सीनेशन और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया गया इस अवसर पर स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी महामंत्री शंकर यादव  राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला  वरिष्ठ अधिवक्ता गया प्रसाद द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता शिव शंकर उपाध्याय सफाई नायक  विनोद कुमार जानकी कुशवाहा,अजय कुमार अभिलाष रोहित सोनू मोनू अक्षय दुर्गा दिनेश राजू सभी लोग मौजूद रहे वही मध्य प्रदेश प्रशासन के सीएमओ एवं नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह नोडल अधिकारी आशीष द्विवेदी सफाई अभियान में नगर पालिका कर्वी के सफाई सुपरवाइजर जानकी प्रसाद कुशवाहा विनोद कुमार  सफाई नायक राकेश अभिलाष समाजसेवी राजा अवस्थी अजय कुमार मोनू कुमार रंजीत आकाश सिंह अक्षय धर्मेंद्र कुमार , नगर परिषद चित्रकूट  ..सतना सफाई एवं अतिक्रमण प्रभारी प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वयंसेवक एवं गौ सेवक शारदा प्रसाद सीताराम अनुज पटेल उमेश संजय यादव सुशील राजेश यादव सोनू राजकुमार छोटू पटेल जयमत सिंह रावत सुरेश सिंह नवल यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button