कला-साहित्य

हे भारत की कोकिला….

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

●●●

सूने-सूने गीत अब,

सूने-सूने साज !

संग लता के खो गयी,

भारत की आवाज़ !!

●●●

आँखों में पानी भरा,

पूरा देश उदास !

गयी हमें तुम छोड़कर,

गए नहीं अहसास !!

●●●

स्वर आपकी शान थे,

स्वर आपकी आन !

स्वर आपने जो चुने,

स्वर बने पहचान !!

●●●

गूँज रही है आपकी,

कण-कण में आवाज़ !

हे भारत की कोकिला,

हमको तुम पर नाज़ !!

●●●

नहीं नाम ये अब गुमे,

अक्स रहेगा याद !

गूंजेंगे जब सुर यहाँ,

होगा तेरा नाद !!

●●●

  –सत्यवान ‘सौरभ’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button