कला-साहित्य

काला रंग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कुछ लोग काले रंग को अशुभ मानते हैं।
और सफेद हुए बालों को काले रंग से रगंते हैं।
नजर ना लगें किसी की काला रंग का टीका लगाते हैं।
और कुछ लोग काले रंग को अशुभ मानते हैं।
काले काजल से अपनी आँखों को सुंदर बनाते हैं।
आलीशान महल बना काली हांडी को लटकाते हैं।
और कुछ लोग काले रंग को अशुभ मानते हैं।
काले तवे पर बनी रोटियां को खाते हैं।
काली रात में लक्ष्मी पूजन को करते हैं।
और कुछ लोग काले रंग को अशुभ मानते हैं।
काले कृष्ण कन्हैया की भक्ति करते हैं।
काली मां दुर्गा को शीश झुकाते हैं।
और कुछ लोग……..।

गरिमा राकेश गौतम
खेड़ली चेचट कोटा राजस्थान

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button