किसानों, मजदूरों की बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार: नीरपाल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। हकीकत नगर कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै नीरपाल सिंह ने कहा कि भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से किसानों का गरीब मजदूरों का जो जान माल का नुकसान हुआ है सरकार उसकी भरपाई तुरंत करे।
चै नीरपाल सिंह ने कहा कि बाढ़ की चपेट में आए यमुना खादर के सैकड़ों गांवों की फसल बर्बाद हो गई,मवेशी भूखे मर गए किसानों का करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है और अभी तक किसी भी किसान भाई को मुआवजा नहीं मिला है। शहर की कालोनियो में ढमोला नदी से आई बाढ़ से मकान छतिग्रस्त हो गए मकान की दीवारों, लेन्ट्रो में बड़ी बड़ी दरार पड़ पड़ गई है प्रशासन केवल लीपापोती में लगा हुआ है।जब कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर दौरे के दौरान पीड़ितों को तत्काल सहायता देने के आदेश दिए थे।लेकिन अभी तक कोई अमल नहीं हुआ है।
राष्ट्रीय लोकदल की जिलाधिकारी सहारनपुर से मांग है कि पीड़ितों को जल्द से जल्द सहायता राशि दिलवाई जाए। महानगर अध्यक्ष रिंकू सोनकर व अरविन्द मलिक ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए।किसान प्राकृतिक आपदा से पहले ही परेशान हैं। बैठक में सतीश चौधरी एडवोकेट, नरेन्द्र सिंह,प्रमोद कुमार,प्रदीप छोटा,संजय सिंह,विपिन मलिक, मोहम्मद सलीम,कमल, प्रवीण गुर्जर आदि उपस्थित रहे।




