आलेख

किस हद तक गिरेंगे

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

प्रचलित कहावतें,सूक्तियां, सुविचार आदि के साथ फिल्मी गीत की यह पंक्ति ही स्वाभाविक रूप से आज चरितार्थ होते स्पष्ट दिखाई दे रही है। कोई किसी का नहीं है झूठे नाते हैं नातों का क्या नाते तोड़ने वाले इतने बेशर्म लोग हैं कि, समाज इनको कितने भी ताने मारे,कोई फर्क नहीं पड़ता है। इनकी बेशर्माई पर शायर क़तील शिफ़ाई का यह शेर सटीक है।

अहबाब को दे रहा हूँ धोका चेहरे पे ख़ुशी सजा रहा हूँ (अहबाब मतलब मित्र) सियासत में जो कुछ हो रहा है,बिलकुल भी आश्चर्य की बात नहीं,धोखा देने वालो के साथ गलबहियां करने वालों की नीयत में खोट है। बस इतना जरूर कहना है, जो शायर कैफ़ अहमद सिद्दीकी अपने शेर में फरमाते हैं।

इक बरस भी अभी नहीं गुज़रा कितनी जल्दी बदल गए चेहरे सियासत के इस कुटिल खेल का देश की भोली जनता को जो परिणाम मिलता है,उसका कारण शायर अख़्तर होशियारपुरी अपने निम्न शेर में प्रकट करते हैं। चमन के रंग-ओ-बू ने इस क़दर धोका दिया मुझ को

कि मैं ने शौक़-ए-गुल-बोसी में काँटों पर ज़बाँ रख दी लोकतंत्र में जनता ही देश की मालिक है। सियासी खेल को देख कर जनता की जेहन से यही शेर निकलता है,जो शायर साक़िब लखनवी ने अपने शेर में कहा है।

बाग़बाँ ने आग दी जब आशियाने को मेंरे जिन पे तकिया था वही पत्ते हवा देने लगे सियासी तमाशे से जनता के साथ तो छलावा ही होता हैं। बुनियादी समस्या ज्यों की त्यों? जनता ऐसे सियासतदानों को यूं कोसती है जो शायर बशीर बद्र अपनी गजल के दो अशआर में फरमाते हैं।

ग़ुलामी को बरकत समझने लगें असीरों को ऐसी रिहाई न दे और इसी गज़ल का यह शेर भी मौजू है।

ख़ुदा हम को ऐसी ख़ुदाई न दे कि अपने सिवा कुछ दिखाई न दे अंत में सियासतदानों की फरेबी पर यही कहा जा सकता है। धोखा देने वालें धोखा भी सियासी अंदाज में देते हैं। वो ज़हर देता तो सब की निगह में आ जाता सो ये किया कि मुझे वक़्त पे दवाएँ न दीं।

शशिकांत गुप्ते इंदौर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button