उत्तर प्रदेशजालौन

कोरोना से 359 और संक्रमित, तीन की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 359 नए केस आए है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9107 हो गई है। तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या भी बढ़कर 142 तक पहुंच गई है। 6959 लोग ठीक भी हुए है। फिलहाल 2006 केस एक्टिव है। अब तक 378427 सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को हुई जांचों में ट्रूूनेट जांच में 2, एंटीजन जांच में 33 पॉजिटिव निकले हैं। बाकी आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आए है। गुरुवार को ठीक होने पर 281 लोगों की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा संक्रमित उरई तहसील के हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि लोग बेवजह घरों से न निकलें। हमेशा मास्क लगाकर रखें। जो भी मरीज होम आइसोलेशन में है। यदि किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल कम होता है और वह कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती होना चाहता है तो वह कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05162-252516, 252313,253357,257090, 250039 पर कॉल करके एल वन अस्पताल में भर्ती हो सकते है। एल वन अस्पताल में अभी 215 बेड खाली है। संक्रमितों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button