उत्तर प्रदेशजालौन

चुनावी रंजिश में युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन । चुनावी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए, तब हमलावर भागे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने चुनावी रंजिश का आरोप लगाते हुए गांव के ही कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धमना निवासी गोविंद सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह सुबह नौ बजे अपने घर के सामने सबमर्सिबल से पानी भर रहा था, तभी गांव के संदीप, रमेश, अजब, बबलू आदि कुल्हाड़ी व लाठी डंडे लेकर आए और प्रधानी चुनाव में समर्थक प्रत्याशी को वोट न देने की बात करते हुए अभद्रता करने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो हमलावर घर में घुस आए उस पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। हो हल्ला मचने पर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व एंबुलेंस से घायल को नजदीक के अस्पताल लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधानी चुनाव को लेकर हुई घटना से गांव में तनाव है। कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button