खाना-खजाना

गणतंत्र दिवस पर बनाएं Tricolor Smoothie

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गणतंत्र दिवस के त्योहार को पूरा देश धूमधाम से मनाता है। इसी दिन भारत देश का संविधान लागू होने से लोग इस खास मौके पर अपनों का मुंह मीठा करवाकर बधाई देते हैं। ऐसे में अगर आप भी ट्राई कलर स्मूदी बनाकर अपने मेहमानों को सर्व कर अपने दिलों में देशभक्ति की मिठास घोल सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी…
ऑरेंज लेयर के लिए
आम का पल्प- 1/2 कप
दही- 2 बड़े चम्मच
शहद- स्वाद अनुसार
सफेद परत के लिए
केला पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
शहद- स्वाद अनुसार
हरी परत के लिए
दही- 2 बड़े चम्मच
कीवी पल्प- 2 बड़े चम्मच
पिस्ता- 4-5 (कटा हुआ)
शहद- स्वाद अनुसार
तिंरगा स्मूदी बनाने की रेसिपी
. सबसे पहले सभी सामग्री को अलग-अलग ब्लेंड कर लें।
. अब गिलास में हरे लेयर की सामग्री डालकर 20 मिनट फ्रिज में रखें।
. इसके बाद इसपर सफेद लेयर डालकर 20 मिनट फ्रिज में रखें।
. आखिर में ऑरेंज लेयर की सामग्री डालकर 20 मिनट तक फ्रिज में रखें।
. लीजिए आपको टेस्टी-टेस्टी तिरंगा स्मूदी बनकर तैयार है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button