गुम मोटरसाइकिल पाकर झूम उठा अमृत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गोण्डा। मामला कोतवाली नगर बड़गांव पुलिस चौकी के अंतर्गत का है जहां सिद्धिविनायक चिकित्सालय में अपने बीमार दारो का इलाज कराने आए अमृतलाल पुत्र कामता प्रसाद निवासी दिखलौन पोस्ट रानीपुर थाना इटियाथोक ने अपने मोटरसाइकिल यूपी 47-एफ 2668 को चिकित्सालय के समक्ष खड़ा करके अंदर चले गए अचानक बाहर निकलते ही मोटरसाइकिल गुम थी यह देखते ही अमृतलाल के होश उड़ गए वहीं रात्रि में गस्त पर निकले चौकी प्रभारी बडगांव विनय कुमार पाण्डेय को चिकित्सालय के निकट स्थित एक शमशान मे एक लावारिस मोटरसाइकिल दिखी जिसे चौकी प्रभारी बड़गांव चौकी ले आऐ तत्पश्चात अमृतलाल खोजता हुआ जब बड़गांव पुलिस चौकी पहुंचा प्राथमिकी दी तो वह अपने गुमशुदा मोटर साइकिल पाकर खुशियों से झूम उठा और सहयोगी आरक्षी संजय सिंह ,देवानंद, चंद्रलोक ,बंका सिंह की भूर– भूर प्रशंसा करते हुए दी.ढेरों शुभकामनाएं।




