गौवध अधिनियम के तहत दो अभियुक्त गिरफ्तार भेजे गए जेल

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
गम्भीरपुर आजमगढ़ । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी फैसल व महबूब पुत्र गण जुम्मन को गौवध निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार गौवध अधिनियम वादी थाना प्रभारी ज्ञानूप्रिया के लिखित तहरीर पर 18 ,2,21को जुम्मन आदी के ऊपर गौवध अधिनियम 307 भादंवी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था जिसमें 3 महिला एक नाबालिक लड़का एक अपाचे बाइक गिरफ्तार किया गया था फैसल वह महबूब पुत्र जुम्मन पुलिस की गिरफ्तारी से बचते रहे आदि दिनांक 23 अप्रैल को दोनों अभियुक्तों को बिंद्रा बाजार पटेल ढाबा तिराहै से मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक नवल किशोर, उप निरीक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल इंद्रपाल यादव ने मौके पर पहुंचकर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया तथा गौवध निवारण के तहत पेशी हैतू न्यायालय भेज दिया गया।




