प्रमुख-समाचार
घटिया प्रेशर कुकर के कारण फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
नयी दिल्ली : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने कहा कि अपने मंच पर घटिया प्रेशर कुकर की बिक्री की अनुमति देने और उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करने के कारण फ्लिपकार्ट पर यह जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट को अपने मंच पर बेचे गए सभी 598 प्रेशर कुकर के खरीदारों को इस बारे में सूचित करने, खराब प्रेशर कुकर वापस मंगाने और उपभोक्ताओं का पैसा लौटाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कंपनी को 45 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के लिए भी कहा गया है।




