गोंडा

घर के ऊपर से गुजरी विद्युत हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कर्नलगंज (गोण्डा)। स्थानीय विद्युत वितरण खंड कर्नलगंज के अन्तर्गत ग्राम गोनवा सूबेदार पुरवा में एक विद्युत कनेक्शन धारक के घर के ऊपर से काफी समय से एक हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है जिससे कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित होने का भय बने होने के संबंध पीड़ित द्वारा कई बार स्थानीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है और हाईटेंशन लाइन उसके घर के ऊपर से अभी तक नहीं हटाई गई है।

जिससे कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है।पीड़ित ने काफी विवश होकर पुनः जनसुनवाई पोर्टल पर समस्या दर्ज कराते हुए अपने परिवार की विद्युत दुर्घटना से सुरक्षा हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय कर्नलगंज से उपरोक्त समस्या को स्वयं अपने स्तर से गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र उसके घर के ऊपर से हाई टेंशन लाइन को हटवाने की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है यदि विद्युत हाईटेंशन लाईन घर के ऊपर से जल्द ही नहीं हटायी जाती है तो उससे होने वाली किसी भी दुर्घटना या अप्रिय घटना की संपूर्ण जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button